फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस ने 1.53 करोड़ के मादक पदार्थ जलाकर नष्ट किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस ने बागवाला क्षेत्र की हाईजीन फैक्ट्ररी में 1.53 करोड़ के विभिन्न मादक पदार्थों को आग में जलाकर नष्ट किया है। यह काम पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता की निगरानी में किया गया। आग में जलाए गए मादक पदार्थों को पुलिस ने विभिन्न 48 मामलों में नशा तस्करों से जब्त किया था। ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने जो मादक पदार्थ नष्ट किए हैं इनके बारे में संबंधित न्यायालयों की ओर से विधिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी थी।
विज्ञापन


आग में जलाए गए मादक पदार्थों में 10 किलो 288 ग्राम गांजा, 42 किलो 195 ग्राम चूरापोस्त, 870 ग्राम अफीम, 1 किलो 171 ग्राम चरस, 178 ग्राम हेरोइन, 4240 नशीली गोलियां और कैप्सूल शामिल थे, जिनकी कीमत करीब 1,53,29,570 रुपये आंकी गई है। ये सभी पदार्थ पुलिस ने समय-समय पर दर्ज 48 विभिन्न मामलों में जब्त किए गए थे।

इस कार्रवाई के दौरान डीसीपी सृष्टि गुप्ता, एसीपी विक्रम नेहरा, रायपुर रानी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं जिन्होंने समस्त कार्यवाही की निगरानी की। वहीं गुप्ता ने बागवाला क्षेत्र के ग्रामीणों से भी संवाद कर क्षेत्र में नशा संबंधी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से नशा तस्करों और मादक पदार्थों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें