फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कोर्ट परिसर के पास अवैध पार्किंग पर पुलिस सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष अभियान में 26 वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में अवैध पार्किंग पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-1 स्थित कोर्ट परिसर के आसपास विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नो-पार्किंग जोन में खड़े 26 वाहनों के चालान किए गए और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई।
कार्रवाई सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान उन वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई, जिनके चालक मौके पर मौजूद नहीं थे। ऐसे वाहनों के शीशों पर ‘नो-पार्किंग चालान स्टीकर’ लगाए गए, जिनके माध्यम से वाहन मालिकों को ऑनलाइन चालान की सूचना दी गई।
विज्ञापन

वाहन मालिकों को सेक्टर-12 स्थित चालानिंग ब्रांच में संपर्क कर चालान का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसे देखते हुए लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, विशेषकर कोर्ट परिसर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध पार्किंग गंभीर समस्या है। इससे आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में भी बाधा आ सकती है। पुलिस का उद्देश्य केवल जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि शहर में सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें