फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस की सख्ती, 7 माह में 3,178 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
एल्कोसेंसर से जांच के दौरान 227 वाहन किए इंपाउंड, पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने युवाओं को किया जागरूक
विज्ञापन

ऑपरेशन सेफ्टी के तहत प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर की जा रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पंचकूला पुलिस का ऑपरेशन सेफ्टी अभियान जारी है। ट्रैफिक पुलिस ने बीते सात महीनों में प्रमुख मार्गों पर विशेष नाकाबंदी कर एल्कोसेंसर से वाहन चालकों की जांच की। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3,178 चालकों के चालान काटे गए, जबकि गंभीर लापरवाही बरतने वाले 227 वाहनों को मौके पर ही इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने युवाओं से नशे में वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा कुछ घंटों का होता है, लेकिन हादसे का दर्द उम्रभर रह सकता है। उन्होंने बताया कि अधिकांश घातक सड़क हादसों के पीछे तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाना प्रमुख कारण हैं। पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जांच और जागरूकता अभियान लगातार जारी रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें