फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्लबों में हुड़दंग और हुक्के पर पुलिस सख्त, संचालकों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने को लेकर पुलिस की क्लब संचालकों संग अहम बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने और क्लबों में अनुशासन बनाए रखने को लेकर बुधवार को सेक्टर-1 स्थित जिला सचिवालय में पुलिस और क्लब संचालकों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में हुड़दंगबाजी, मारपीट, हुक्का परोसने और तेज म्यूजिक को लेकर पुलिस ने सख्त चेतावनी दी।
बैठक की अध्यक्षता एसीपी विक्रम नेहरा ने की। इसमें सेक्टर-5, 9, 10 और 11 के क्लब व रेस्टोरेंट संचालकों ने भाग लिया।
एसीपी ने कहा कि क्लबों में होने वाली हुड़दंगबाजी, मारपीट, नशीले पदार्थों के सेवन, तेज म्यूजिक और अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संचालकों को निर्देश दिए कि किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।
विज्ञापन

पुलिस ने स्पष्ट किया कि बाउंसर कानून हाथ में लेने की कोशिश न करें। केवल सत्यापित बाउंसर ही नियुक्त किए जाएं और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को सुरक्षा कर्मी के रूप में न रखा जाए।
विज्ञापन

बैठक में क्लबों में हुक्का परोसने पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही निर्धारित साउंड लिमिट से अधिक तेज म्यूजिक चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए क्लब संचालकों का सहयोग बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें