फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ठगी में गिरोह का 11वां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। साइबर थाना पुलिस ने आईपीओ ट्रेडिंग के नाम पर 1.37 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में गिरोह के 11वें आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में आरोपी के बैंक खाते में ठगी के दो लाख रुपये मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए आईपीओ ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया गया था। आरोपियों ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर पीड़ित से एक एप डाउनलोड करवाई और निवेश के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में करीब 1.37 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
काफी समय तक मुनाफा नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें