फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस ने 6 जिलों में 195 मेडिकल दुकानों पर रेड कर जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने शनिवार को 6 जिलाें में मेडिकल दुकानों पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने 195 मेडिकल दुकानों की जांच की। मेडिकल दुकानों में दवाओं के रिकॉर्ड को लेकर विशेष हिदायतें जारी की गईं।
विज्ञापन

युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस ने 139 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 6.9 किलोग्राम हेरोइन, 6.1 किलोग्राम अफीम और 1.19 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 92 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 451 स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान कुल 91 एफआईआर दर्ज की गईं। पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 460 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
स्पेशल डीजीपी ने बताया कि डी-एडिक्शन के तहत आज 53 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज के लिए सहमत किया है। इस दौरान पुलिस टीमों ने कमिश्नरेट अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर देहाती और तरनतारन समेत छह जिलों में 195 मेडिकल दुकानों की जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे नशीली गोलियों या किसी अन्य प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री न कर रहे हों और दवाओं की बिक्री संबंधी निर्धारित नियमों का पूरी तरह से पालन कर रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें