फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्निफर डॉग के साथ कालका में पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी, नशे से जुड़ी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस का संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका थाना पुलिस ने एसएचओ प्रताप सिंह की अगुवाई में स्निफर डॉग के साथ क्षेत्र में व्यापक कॉम्बिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने गलियों, दुकानों, खुले स्थानों, खाली प्लॉटों, झाड़ियों, संदिग्ध ठिकानों और संवेदनशील स्थानों पर गहन तलाशी ली।
डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन किया गया तथा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी गई। नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और सेवन से जुड़े संभावित ठिकानों की भी विशेष जांच की गई। पुलिस ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशे से जुड़ी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आमजन से अपील की कि नशे की अवैध गतिविधियों की सूचना ड्रग इन्फो हेल्पलाइन 7087081100 या 7087081048 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें