फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूम बाक्स में हुक्का पकड़ा, कार्रवाई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स कैफे में शनिवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर हुक्का पकड़ा है। पुलिस हुक्का परोसने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए प्रशासन की ओर से शहर में हुक्का परोसने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके बावजूद लगातार हुक्का परोसने के मामले सामने आ रहे हैं। देर रात दो बजे खबर लिखे जाने तक सेक्टर-3 थाना पुलिस की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात पुलिस टीम सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स कैफे पहुंची। कैफे में टेबल पर हुक्का परोसा मिला। कैफे में आए युवक-युवतियां हुक्के का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने हुक्के को कब्जे में लेकर कैफे के कर्मचारियों को सेक्टर-3 थाने ले गई, जहां उनसे देर रात तक हुक्के के बारे पूछताछ चलती रही। वहीं, दूसरी तरफ को कैफे को बंद करवा दिया गया।
बता दें कि नवंबर 2020 में भी पुलिस उक्त कैफे में छापा मारकर हुक्का परोसने के आरोप में प्रबंधक को गिरफ्तार कर चुकी है। बावजूद इसके कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। वहीं, बीते मंगलवार को प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा था कि शहर में अब अगर कोई क्लब या रेस्टोरेंट हुक्का परोसते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ लाइसेंस को भी रद्द किया जाएगा। यूटी प्रशासन ने 14 दिसंबर को एक आदेश जारी कर हुक्का पर तीन महीने के लिए प्रतिबंध लगाया था। ये आदेश डीसी मनदीप सिंह बराड़ की तरफ से जारी किए गए थे। इसके कुछ दिन बाद आदेश में संशोधन कर क्लब को तीन दिन के लिए सील करने का प्रावधान जोड़ दिया गया, लेकिन फिर भी शहर के कई क्लब और रेस्टोरेंट हुक्का परोस रहे हैं। बीते शुक्रवार को सेक्टर-26 स्थित फिंच रेस्टोरेंट में हुक्का मिलने पर क्लब को तुरंत सील कर दिया गया और एसडीएम ने आगे की कार्रवाई के लिए आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें