पंचकूला। हाथी के आकार के खिलौना में चरस सप्लाई करने वाले आरोपी आशिक रथीश को पंचकूला सीआईए टीम ने शनिवार को केरल से गिरफ्तार किया है। केरल कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट ने पुलिस को तीन दिन के रिमांड पर दिया है। सेक्टर-19 सीआईए इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी को केरल से पंचकूला लाया जा रहा है। तीन दिन के रिमांड पर यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी कब से चरस की ऍनलाइन डिलवरी का काम करता था। इसके अलावा पंचकूला में किन सौदागरों से जुड़कर काम करता था इसके बारे में भी पता लगाया जाएगा। सोमवार को टीम आरोपी को पंचकूला लेकर पहुंचेगी।