फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर जलाया पीएम का पुतला, घरों की छत पर लगाए काले झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। कृषि कानूनों के खिलाफ भाकियू पिंजौर ने ब्लॉक प्रधान पिंजौर की अगुवाई में काला दिवस मनाते हुए टोल प्लाजा चंडीमंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया और नारेबाजी की। वहीं, लोगों ने भी अपने घरों की छत पर काले झंडे लगाए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान गुरजेंट सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों पर थोपे गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 6 महीने से धरने पर बैठे हैं परंतु सरकार ने आज तक उनकी सुनवाई नहीं की। इसी के विरोध में काला दिवस मनाते हुए किसानों ने पंचकूला शिमला हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा चंडीमंदिर, पिंजौर नालागढ़ रोड पर हुड्डा सेक्टर के समीप सहित अन्य जगहों पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। प्रधान गुरजेंट सिंह ने कहा कि देश के अन्नदाताओं को अपने हक की लड़ाई लड़ते 6 माह हो गए परंतु सरकार पर इसका असर नहीं हो रहा। इस अवसर पर चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर ब्लॉक प्रधान गुरजेंट सिंह, सहित भीम सिंह, एनएस नोकवाल, संतोख सिंह, गुरमेल सिंह, सुखविंद्र सिंह, ओंकार सिंह, गुरदीप सिंह, गोला, तरंजीत सिंह, गुरमुख सिंह, सितार सिंह, गुरतेज सिंह, हुस्न चंद, जगतार सिंह, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।
किसानों को राजनीतिक पार्टियों का भी मिला समर्थन
किसानों को काला दिवस मनाते हुए राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन प्राप्त हुआ। कई जगहों पर राजनीतिक पर्टियों के नेता प्रधानमंत्री के पुतले जलाने के दौरान किसानों के साथ मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर कुछ नेताओं ने अपने घरों की छत पर काला झंडा लगाकर किसानों को अपना समर्थन दिया। किसानों को विधायक प्रदीप चौधरी कांग्रेस, पवन कुमारी, विजय बंसल, हर्ष कुमार चड्डा, इनेलो जिलाध्यक्ष सतिन्द्र सिंह टोनी, आम आदमी पार्टी नेता प्रवीन हुड्डा आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें