फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑल इंडिया सिविल सर्विस पावरलिफ्टिंग में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अखिल भारतीय सिविल सेवा भारोत्तोलन एवं पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट 2025-26 (पुरुष एवं महिला) की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन के मुकाबले सेक्टर-42 के खेल परिसर में खेले गए। सोमवार को खेले गए मुकाबलों में महिला वर्ग (69 किलोग्राम) में सुधा कुमारी (बिहार) ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सिमरन मेहता (सीएस दिल्ली) दूसरे और डॉ. रीम रशेद (केरल) तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

महिला वर्ग (76 किलोग्राम) में नेहा दुनीवाल (राजस्थान सचिवालय) पहले स्थान पर रहीं। सुमिता कुमारी (बिहार) ने दूसरा और बेबी जोसेफ (केरल) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के 74 किलोग्राम भार वर्ग में एस थमिझारसन (चेन्नई) पहले स्थान पर जबकि प्रवीण तोमर (सीएस दिल्ली) दूसरे और नवीन कुमार (जीएनसीटी दिल्ली) तीसरे स्थान पर रहे। पुरुषों के 83 किलोग्राम वर्ग में बलबीर (सीएस दिल्ली) ने पहला स्थान हासिल किया। राकेश कुमार (एनसीटी दिल्ली) दूसरे और तिलकचरण (आरएसबी चेन्नई) तीसरे स्थान पर रहे। पुरुषों के 93 किलोग्राम वर्ग में सनी गुलिया (सीएस दिल्ली) पहले स्थान पर रहे जबकि बी गोविंदासामी (आरएसबी चेन्नई) दूसरे और मोहित कुमार (पंजाब) तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें