अमरावती विद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘दशावतारम्’ की धूम,विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बाधा समा
पिंजौर। अमरावती विद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘दशावतारम्: ब्रह्मांड की दिव्य गाथा’ उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि विद्यालय की पूर्व छात्रा शिवानी गुप्ता रहीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलभूषण गोयल, उनकी पत्नी अंजू गोयल, उपाध्यक्ष मयंक गोयल और उनकी पत्नी नेहा गोयल भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह का मुख्य आकर्षण भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। विद्यार्थियों ने नृत्य और लघु नाटिकाओं के माध्यम से मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, श्रीराम, श्रीकृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवतारों की दिव्य गाथा को मंच पर जीवंत कर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।