फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट अधूरा: नहीं बदले 40 साल पुराने तार और खंभे, लगते हैं कट, लोग होते हैं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शहर के बिजली के खंभे और तार नहीं बदले जाने से लोगों को बिजली कटों से परेशानी हो रही है। नाराज लोगों का कहना है कि 40 साल पहले लगे बिजली के खंभे और तार आज भी पूरी तरह नहीं बदले गए हैं। इस कारण अनेक जगह कहीं तार लटक रहे हैं, तो कहीं खंभे टेड़े हो गए हैं। इससे हादसे की संभावना बनी रहती है। बिजली के तार अकसर टूटने से लोगों को गर्मी, सर्दी, बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बारे में निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-14, 15, 16, 17, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, 2 में पायलट प्रोजेक्ट के तहत सभी खंभे और तार बदले जाने थे। इसके लिए बनाया प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया है। कुछ क्षेत्रों में तार और खंभे बदले गए लेकिन पूरे क्षेत्र में यह काम नहीं हो पाया है। ढीले तार टूटते रहते हैं और हादसों का खतरा बना रहता है। इससे बिजली कट भी अधिक लग रहे हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से इसके लिए कई बार सर्वे भी किया गया, लेकिन शहर के 50 फीसदी खंभे और तार नहीं बदले गए हैं।
तार नहीं बदलने से लगता है कट
शहर के सेक्टरों में तार लगाए जाने के बाद 40 साल बीत गए हैं। इन्हें पूरी तरह से नहीं बदला गया है। इसलिए बिजली कट की समस्या सबसे अधिक हो रही है। हमारी बिजली निगम से मांग है कि शहर के बिजली के खंभे और तार बदले जाए, जिससे कि लाइट के कट कम लगे और लोग भी अपने को सुरक्षित महसूस कर सके। - सुनील वशिष्ठ, प्रेसिडेंट, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-15
विज्ञापन

बिजली कट से खराब हो रहे हालात
शहर में बिजली कट से हालात लगातार खराब हो रहे हैं। खंभे, तार और ट्रांसफार्मर को बदला जाए जिससे कि बिजली व्यवस्था ठीक रहे। बिजली के ढीले तारों को लेकर कोई काम नहीं हो पाया है। - केआर कोहली, निवासी सेक्टर-26
बिजली के तार और खंभे जहां ठीक नहीं हैं, उनका सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद इसे जल्द से जल्द बदल दिया जाएगा। इससे लोगों को कट का सामना नहीं करना पड़े। - भूपिंदर सिंह, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें