फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: पीजीटी उम्मीदवारों ने किया प्रदर्शन, सीएम आवास जाने लगे तो पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पीजीटी अभ्यर्थियों ने अपनी मांग को लेकर सेक्टर-5 धरनास्थल से बुधवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद उम्मीदवार सीएम से मिलने चंडीगढ़ उनके आवास जाने लगे। इस पर हाउसिंग बोर्ड पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें हाउसिंग बोर्ड चौक पर रोक लिया। इस दौरान उन्होंने एसीपी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांग सीएम के पास पहुंचाई जाएगी। पीजीटी उम्मीदवारों ने बताया कि पीजीटी के शिक्षकों की 4200 से अधिक पोस्ट 22 नवंबर को निकाली गई थीं। इसमें पहले नकारात्मक मार्किंग कर दी गई है। इसमें परीक्षा का पहले सिलेबस एनसीईआरटी का छठी से बारहवीं का रखा गया था। अब इसे बदलकर नेट का सिलेबस कर दिया गया है। वहीं, हर प्रश्न में चार विकल्प कॉलम के अलावा पांचवां विकल्प कॉलम कर दिया गया है। अगर इसमें उम्मीदवारों ने निशान नहीं लगाया तो उन्हें नकारात्मक नंबर इस प्रश्न के दिए जाएंगे। इस दौरान उम्मीदवार जसवंत सिंह भारती, राहुल, सुजीत लाठर, परमवीर, रवि, पवन, सज्जन कौशिक सहित अन्य उम्मीदवारों ने मांग करते हुए कहा कि सरकार को इस मांग को मानना चाहिए।
विज्ञापन


एक घंटे लगा रहा जाम
प्रदर्शन के दौरान जब हाउसिंग बोर्ड पर उम्मीदवार पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड चौक पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस कारण लोगों को मनीमाजरा से होते हुए चंडीमंदिर के रूट से पंचकूला में प्रवेश मिला। इससे परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें