संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 में परेड ग्रांउड में चल रहे सरस मेले में कॉलेज के विद्यार्थियों ने समा बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेक्टर-1 गवर्नमेंट पीजी कॉलेज और सेक्टर-14 के गर्ल्स पीजी कॉलेज के विद्यार्थी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। इस दौरान गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्रोफेसर सरिका गुप्ता ने लंबी जुदाई... गाना प्रस्तुत किया।
इसके बाद कॉलेज की छात्रा सृष्टि, मधु, संध्या ने साथिया... जीब दस्तां है ऐ, तेरा मेरा प्यार गाने से माहौल खुशनुमा बना दिया। सेक्टर-1 पीजी कॉलेेज के संगीत वादन विभाग के विद्यार्थियों ने क्लासिक, हरियाणवी , वेस्टर्न वाद्य यंत्रों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ सात साल की नन्ही कलाकार दीपांशी ने अपने डांस के साथ सबको नाचने पर मजबूर कर दिया।