फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लोकसभा चुनाव में 4,22642 लाख मतदाताओं की होगी अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में लोक सभा चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गई है। बड़ी से लेकर छोटी राजनीतिक पार्टियों ने जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अंबाला लोकसभा सीट पर उम्मीदवार को जिले के दोनों विधानसभा (पंचकूला और कालका) के 4,22642 लाख मतदाताओं की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन

इनमें 2,22159 पुरुष और 2,00458 महिला मतदाता सहित 25 थर्ड जेंडर व पहली बार वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 6362 होगी। वहीं पंचकूला में 119416 पुरुष व 106992 महिला और कालका में 102743 पुरुष और 9346618 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलाव सेक्स रेसियाे 902 है। चुनाव के मद्देनजर पूरे जिले में 26 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। बूथों पर चुनाव से संबंधित तैयारियों की जिम्मेदारी सेक्टर ऑफिसर की होगी। इसके अलावा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से 16 नोडल ऑफिसर नियुक्त कर दिए गए हैं। यह जानकारी पंचकूला उपायुक्त और रिटर्निंग अधिकारी सुशील सारवान ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 418 बूथ हैं। कालका में 215 और पंचकूला में 203।
विज्ञापन


जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र : जनसंख्या 6.72 लाख
महिलाएं: 3,25,947
पुरुष: 3,46,365

पंचकूला
जनसंख्या: 3,64,565
महिलाएं: 1,75,921
पुरुष: 1,88,644

कालका
जनसंख्या: 3,07,747
महिलएं: 1,50,026
पुरुष: 1,57,721

दिव्यांग मतदाता 2299
पंचकूला 1156
कालका 1143
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें