फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से चेन झटक कर भाग रहे स्नैचर को लोगाें ने पकड़कर कर पीटा, पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद भागता हुआ चेन स्नैचिंग का आरोपी इस दौरान लोगों ने दबोचकर उसकी धुनाई कर दी। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पिंजौर। धारा मंडल के समीप वीरवार की शाम को एक महिला के गले से चेन झटककर भागते स्नैचर को लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने चेन स्नैचिंग के आरोपी की जमकर पिटाई भी की। स्थानीय निवासी अनुज वर्मा, पवन शुक्ला ने बताया कि वीरवारी की शाम गुरुद्वारा वाली गली से महिला जा रही थी। उसी समय एक स्नैचर आया और महिला के गले से सोने की चेन झटककर भाग गया।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर मौके पर गली में स्थित दुकानदारों ने भी शोर मचोर स्नैचर का पीछा किया और काबू कर लिया। इस दौरान चेन स्नैच कर भागते आरोपी चेन स्नैचर की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्नैचर को पुलिस के हवाले करने से पहले लोगों द्वारा लोगों की पकड़ में आए आरोपी स्नैचर की गुस्साई भीड़ जमकर धुलाई की। दुकानदारों के अनुसार आरोपी के पास से मौके पर कोई चेन बरामद नहीं हुई। पिंजौर थाना प्रभारी यशदीप ने बताया कि कुछ लोग एक युवक को पकड़ कर लाए हैं। आरोपी से चेन नहीं मिली, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें