फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पूर्वांचल के लोगों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया छठ पर्व, आज दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में पूर्वांचल के लोगों ने गुरुवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया। सेक्टर-21 घग्गर नदी के किनारे बने छठ घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा पाठ करने के लिए घाट पर पहुंचे। इस दौरान लोगों पूजा पाठ की। व्रती महिलाओं ने नदी, तालाब में स्नान करते हुए डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
इसके अलावा घाट पर आतिशबाजी भी की गई। घाट को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। वहीं, अभयपुर, इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर-19 सहित अन्य जगहों पर भी लोगों ने पूजा पाठ की। छठ पूजा समिति के द्वारा छठ घाट पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि उन्हें पूजा पाठ करने में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

महापौर कुलभूषण गोयल ने छठ घाट पर पहुंचकर घोषणा की कि सेक्टर-21 में बने छठ पूजा घाट को और बड़ा एवं भव्य बनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से जमीन लेकर निगम के खर्च पर इसे बड़ा किया जाएगा, क्योंकि जिले में लगातार बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोगों की आबादी बढ़ी है। लाखों लोग यहां पर रहने लगे हैं।
विज्ञापन

कुलभूषण ने बताया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करके एचएसवीपी से नगर निगम को जगह देने के लिए बात करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर माजरी चौक पर भी छठ घाट बनवा दिया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें