लांडरा/बनूड़। गांव गीगेमाजरा के कई परिवार गली के नीचा होने से बहुत परेशान हैं। बिट्टू किराना स्टोर के पास इस गली से पानी की निकासी नहीं होने से लोगों के घरों का पानी भी इसमें भर जाता है।
12 से ज्यादा परिवारों के आने-जाने का रास्ता होने से पूरे परिवारों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। गली के आसपास के घरों के लोगों ने बताया कि गंदे पानी से बदबू आती है। मच्छर-मक्खियों की भरमार होने से बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यह गली काफी डूब चुकी है।
इन लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त गली को बिना किसी देरी के खोदकर ऊंचा किया जाए और पानी की निकासी का सही इंतजाम किया जाए। उन्होंने हलके के एमएलए से भी गली की हालत ठीक करने की मांग की।