फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्राॅपर्टी टैक्स में कूड़ा प्रबंधन का चार्जेज जोड़ने पर लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट एसोसिएशन पंचकूला की कोर कमेटी की बैठक सेक्टर- 8 में हुई। बैठक में अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा, अतिरिक्त महासचिव भारत हितैषी, सलाहकार योगेन्द्र क्वात्रा एव संजीव गोयल, गेनाइजिंग सेक्रेटरी बीआर मेहता और डाॅ. एमएस कंबोज उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की पिछले साल 2024-25 के प्राॅपर्टी टैक्स में कूड़ा प्रबंधन का चार्जेज जोड़ा है, जाे सरासर गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक नगर निगम डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम व्यवस्थित ढंग से नहीं कर पाया है। दूसरी तरफ ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज के अंदर नगर निगम की कोई गाड़ी कूड़ा उठाने नहीं जाती, उनके बिलों में भी यह चार्जेज जोड़े गए हैं। इसे लेकर फोरा का एक प्रतिनिधिमंडल मेयर कुलभूषण गोयल से अप्रैल माह में मिला था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि सरकार से इसे हटवाने का प्रयास करेंगे, लेकिन अब बिल भरने की तारीख नजदीक आ रही है अभी तक राहत का कुछ फैसला होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने की कहा कि सरकार जनता के साथ मजाक कर रही है। अब इस चार्जेज का नाम बदल कर कूड़ा प्रासेसिंग चार्जेज रख दिया है, इसे लेकर शहरवासियों में सरकार के प्रति रोष है। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि सरकार तुरंत टैक्स को वापस ले और पिछले साल जिन लोगों ने यह चार्जेज माफ होने से पहले जमा किए हैं, उनके प्राॅपर्टी टैक्स के बिलों में एडजस्ट किए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें