फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीआर चालक की वर्दी फाड़ी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। शिव कॉलोनी में वीरवार रात करीब 8:30 बजे एक व्यक्ति की ओर से पड़ोसियोें से गाली गलोज करने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जब आरोपी को पीसीआर में बिठाने लगी तो उसने पीसीआर चालक की पगड़ी उतारकर वर्दी फाड़ दी और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन

पीसीआर इंचार्ज इंद्राज सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना पर जब वे शिव कॉलोनी में पहुंचे तो आरोपी राजन अपने पड़ोसियों के साथ गाली गलोज कर रहा था। जब आरोपी को पीसीआर में बिठाने की कोशिश की तो आरोपी ने पीसीआर चालक हरनेक सिंह की पगड़ी उतार दी। इसके अलावा आरोपी ने चालक की वर्दी भी फाड़ दी और उसके साथ मारपीट करने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें