फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पातड़ां जोन ने सॉफ्टबॉल में लड़कों के अंडर-19 वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला में चल रहे 69वें जिला स्कूल गेम्स में सोमवार को सॉफ्टबाल के मुकाबले हुए। पातड़ां जोन ने लड़कों के अंडर-19 वर्ग में जीता स्वर्ण पदक जीता।
जिला टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सॉफ्टबॉल लड़कियों का मुकाबला पीएम श्री मल्टीपर्पज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पासी रोड में हुआ। अंडर-19 लड़कों के मुकाबले में पातड़ां जोन पहले, पटियाला-2 जोन दूसरे, पटियाला-3 ज़ोन तीसरे और समाना-जोन चौथे स्थान पर रहा। अंडर-17 मुकाबले में पटियाला-3 जोन पहले, घनौर जोन दूसरे, पातड़ां जोन तीसरे और पटियाला-2 जोन चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 मुकाबले में घनौर जोन पहले, पटियाला-3 जोन दूसरे, पातड़ां जोन तीसरे और समाना जोन चौथे स्थान पर रहा। लड़कों के सॉफ्टबॉल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पातड़ां जोन के जोनल सेक्रेटरी दविंदर सिंह ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। मौके पर खेल संयोजक शशि मान, जोनल सचिव पटियाला 3, हरीश सिंह रावत, पवित्तर सिंह, हरप्रीत कौर, खेल प्रभारी अमित कुमार, हेड मास्टर खीरीबरना, बिक्रम ठाकुर, गुरजंत सिंह, डॉ. आसा सिंह, इंदरजीत कौर, कमलजीत कौर, डॉ. निधि, हरदीप सिंह, शंकर नेगी, यशदीप सिंह, पवन कुमार, गुरजीत सिंह, अखिल बजाज, आकाशदीप चन्ना, परमिंदर सिंह मान, राजिंदर सिंह चानी, गुरप्रीत सिंह झांडा और जसविंदर सिंह गज्जूमाजरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें