फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फर्जी कॉल सेंटर मामले में नागालैंड से पार्टनर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने सेक्टर-22 आईटी पार्क में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नागालैंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आर. कोकचिरम निवासी नागालैंड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी कॉल सेंटर का पार्टनर था और विदेशी नागरिकों के साथ करोड़ों रुपये की साइबर ठगी में शामिल था।
विज्ञापन




क्राइम ब्रांच-26 के जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी को नागालैंड से गिरफ्तार कर पंचकूला लाया गया है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।



विजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खुलासों के आधार पर और भी गिरफ्तारियां की जाएंगी। मामले की जांच एसआईटी कर रही है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस का दावा है कि इस फर्जी कॉल सेंटर गैंग के कई और सदस्य जल्द ही गिरफ्त में होंगे। पुलिस का कहना है कि सेक्टर-22 आईटी पार्क से चल रहे तीन फर्जी कॉल सेंटरों से विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी की गई थी। इस कार्रवाई से क्राइम ब्रांच को इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें