फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महादेव कॉलोनी में तेंदुए की आहट से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर क्षेत्र में रात को दिखा जंगली जानवर, वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। सूरजपुर की महादेव कॉलोनी और आसपास के इलाकों में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी की खबर से लोगों में दहशत फैल गई है। बृहस्पतिवार रात कॉलोनी में तेंदुआ देखे जाने का दावा किया गया जिसके बाद क्षेत्रवासी सहमे हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार महादेव कॉलोनी में मंगत भाई और लाडडी प्लंबर के घर के पास, हाकम वाली गली की ओर तेंदुआ नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह जोर से गर्जना करता हुआ नीचे की ओर बढ़ा। आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने एहतियातन अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी चंडीमंदिर-सूरजपुर, मानकपुर देवीलाल और एचएसवीपी कॉलोनी क्षेत्र में रात के समय तेंदुए के घूमने की सूचनाएं मिल चुकी हैं। कुछ समय से स्थिति शांत थी, लेकिन ताजा घटनाक्रम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि सुबह-शाम बाहर निकलना अब जोखिम भरा महसूस हो रहा है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोग अधिक चिंतित हैं।

निवासियों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें