फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में चरमराया सीवरेज सिस्टम, ओवरफ्लो और जाम से परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर का सीवरेज सिस्टम अब पूरी तरह से चरमरा गया है। जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो होने और लाइनें टूटने से स्थिति नरकीय हो गई है। सेक्टर 7/8/17/18, 9/10/15/16 और 14/15 समेत कई मुख्य चौराहों पर सीवरेज चैंबर बार-बार खराब होना आम बात हो गई है। विभाग को इन्हें ठीक करने में महीनों का समय लग जाता है, जिसके चलते सड़कों को बंद करना पड़ता है। इससे आम लोगों को न केवल ट्रैफिक डायवर्जन झेलना पड़ रहा है, बल्कि पेट्रोल की भी भारी बर्बादी हो रही है। सिटिज़न्स वेलफेयर एसोसिएशन (सीडब्ल्यूए) ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के शीर्ष अधिकारियों से ठोस कदम उठाने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर, महासचिव सुनील जैन, आरडब्ल्यूए सेक्टर-12 के अध्यक्ष कर्नल एसके दत्ता और केआर कोली ने प्रशासन को चेताया है कि यह समस्या पिछले दो दशकों से बनी हुई है। यदि अब भी सिस्टम को अपग्रेड नहीं किया गया, तो आने वाले समय में स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है। एसके नैय्यर ने कहा कि करीब पांच दशक पहले जब पंचकूला की आबादी महज 2 लाख थी, तब के हिसाब से बनाई गई सीवरेज लाइनें अब 3 लाख से अधिक की आबादी और ''''स्टिल्ट+4'''' इमारतों का दबाव नहीं झेल पा रही हैं। पुराने सेक्टरों में 600 से अधिक ''''स्टिल्ट+4'''' बिल्डिंगें बनने से सीवर लाइनों पर दबाव काफी बढ़ गया है। जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो होने और लाइनें टूटने से स्थिति नारकीय हो गई है।
विज्ञापन


नाले में तब्दील होने का डर

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एचएसवीपी, पीएमडीए और नगर निगम के अधिकारियों को खराब सीवरेज का शीघ्र समाधान करने की मांग करते हुए सुझाव दिया कि सीवरेज सिस्टम के सुधार के लिए तुरंत नई विस्तृत कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। लोगों को डर सता रहा है कि आगे मानसून के सीजन में खराब सीवरेज चैंबर की वजह से कई हिस्सों में सीवरेज नालों में तब्दील हो जाएंगे। सेक्टर 6 से 12 और सेक्टर 12ए तक एनएच रोड पॉइंट की तर्ज पर अन्य क्षेत्रों के लिए भी एस्टीमेट तैयार किए जाएं। बारिश के दिनों में होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए फील्ड अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें