फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: हथियार सप्लाई करने आया युवक चढ़ा एंटी नारकोटिक्स सेल के हत्थे, तीन देसी कट्टे और कारतूस बरामद

Sat, 01 Aug 2026 07:30 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीमंदिर (पंचकूला)

सार

पुलिस के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम वीरवार शाम माजरी चौक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि राकेश कुमार चंडीमंदिर कैंट रेलवे स्टेशन के पास किसी व्यक्ति को अवैध हथियार सप्लाई करने के लिए खड़ा है।
विज्ञापन
arrest - फोटो : arrest
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन के पास अवैध हथियार सप्लाई करने आए एक आरोपी को एंटी नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन देसी कट्टे और एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियारों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश कुमार (37) निवासी मोरी गेट, मनीमाजरा, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम वीरवार शाम माजरी चौक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि राकेश कुमार चंडीमंदिर कैंट रेलवे स्टेशन के पास किसी व्यक्ति को अवैध हथियार सप्लाई करने के लिए खड़ा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस वाहन को देखकर आरोपी वहां से निकलने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के काले रंग के बैग से तीन देसी कट्टे और एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि वह हथियार किसे सप्लाई करने आया था और इन्हें कहां से प्राप्त किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी के संभावित नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें