फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नववर्ष सेलिब्रेशन में पंचकूला रहा गुलजार, पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान

Thu, 01 Jan 2026 02:45 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला में नववर्ष में लगा नाका।
विज्ञापन
क्लबों-बाजारों में उमड़ी भीड़, 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती ड्रंक एंड ड्राइव पर रही खास नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नव वर्ष के स्वागत को लेकर पंचकूला में जबरदस्त उत्साह और धूम देखने को मिली। शाम होते ही शहर के प्रमुख बाजारों, क्लबों और रेस्टोरेंट्स में रौनक बढ़ गई और लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। खासतौर पर क्लबों में युवाओं की अच्छी-खासी मौजूदगी नजर आई, जहां देर रात तक म्यूजिक और डीजे की धुनों पर नए साल का जश्न मनाया गया। बड़ी संख्या में लोग दोस्तों और परिवार के साथ रात 12 बजे तक क्लबों में मौजूद रहे और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर नव वर्ष का स्वागत किया।
भीड़ और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, क्लबों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त गश्त की गई, जबकि कई स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नव वर्ष के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव पर विशेष नजर रखी गई, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना या अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस की सतर्कता और प्रभावी व्यवस्था के चलते शहर में नव वर्ष का जश्न शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें