रामगढ़ बस स्टैंड से पंचकूला की ओर जाने वाली सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी वालों का अवैध कब्जा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने विभाग से मांग की है कि सड़क से अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई जाए।