फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र अध्यापक संघ के सदस्यों ने करवाया मुंडन

Sat, 10 Sep 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पात्र अध्यापक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकूला में पिछले 117 दिनों से धरने पर बैठे पात्र अध्यापक संघ हरियाणा के 13 सदस्यों ने शुक्रवार को मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। संघ के सदस्य 12731 जेबीटी की नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर हैं। यह सरकार से ज्वाइनिंग की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

पात्र अध्यापक संघ के प्रधान राजेंद्र शर्मा ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यह मुंडन सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन है। पात्र शर्मा ने कहा कि अध्यापकों की कमी के कारण प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। हरियाणा में 2014 के विधान सभा चुनाव के दौरान हरियाणा के नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था।

अगस्त 2014 में चयनित हुए जेबीटी अध्यापकों को 25 महीनों से ज्वाइनिंग का इंतजार है। राजेंद्र शर्मा ने जेबीटी अध्यापकों को समय पर न्याय दिलाने के लिए मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग भी नवचयनित जेबीटी के जिला आवंटन का काम तुरंत प्रभाव से लागू करें। इसके साथ साथ तकनीकी जांच का काम जल्द से जल्द पूरा करे जिससे माननीय उच्च न्यायालय से स्टे हटते ही तुरंत प्रभाव से नवचयनित जेबीटी को नियुक्ति दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें