फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कैलाश खेर की आवाज पर झूमा पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार ग्राउंड में सांसद युवा खेल महोत्सव के दौरान सूफी गायकी ने बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शालीमार ग्राउंड में आयोजित सांसद युवा खेल महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। जैसे ही कैलाश खेर मंच पर आए, पूरा पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत ‘आदियोगी’ से कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया और पूरा माहौल सूफी रंग में रंग गया।
मंच से कैलाश खेर ने हरियाणा की संस्कृति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती का कल्चर बेहद समृद्ध और अनोखा है। यहां के लोग बाहर से कड़े नजर आते हैं, लेकिन दिल से बेहद नरम और अपनापन रखने वाले होते हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यहां की जुबान भले ही लाठी जैसी लगे, लेकिन वह प्यार से गले लगाने और रोटी-चूरमा खिलाने का संदेश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कैलाश खेर ने ‘जानिया जानिया वे, तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा ढोलना’ और ‘कौन है वो, कहां से वो आया’, जैसे सुपरहिट गीतों से समा बांध दिया। जब उन्होंने फिल्म तेरे नाम का प्रसिद्ध गीत ‘तेरे नाम से जी लूं, तेरे नाम से मर जाऊं’ गाया तो दर्शक खुद को रोक नहीं पाए और नाचने लगे। देर रात तक चले कार्यक्रम में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें