संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। बरवाला व आसपास के क्षेत्रों में कोहरा और धुंध छाए रहने से सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। सड़कों पर रेंग-रेंगकर वाहन चले। बढ़ती ठंड के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर कोहरे व धुंध में सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।