फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर-28 में 13 वर्षों से सड़कों की नहीं हुई रीकारपेटिंग

Mon, 09 May 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला में बदहाल सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घग्गर पार के सेक्टर हुडा की अनदेखी का शिकार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर-28 लावारिस बनकर रह गया है। क्योंकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने यहां पर रिहायशी प्लॉट आवंटित करने के बाद इस सेक्टर की सुध नहीं ली। लोगों का कहना है कि 2003 में लोगों को प्लाटों का पजेशन मिला। इसके बाद यहां का डेवलपमेंट जीरो है। यहां करीब सवा सौ घर हैं, लेकिन सेक्टर का 75 प्रतिशत एरिया वीरान है।
विज्ञापन


शाम के वक्त शरारती तत्व घूमते रहते हैं। इस सेक्टर में सड़कों की हालत बेहद खस्ता है। अगर किसी को कंस्ट्रक्शन का काम कराना होता है तो उन्हें सामग्री निर्माण स्थल तक पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोई भी ट्रक चालक अंदरूनी सड़कों पर वाहन नहीं ले जाना चाहता और वह ट्रक को दूर खड़ा करके वहीं सामान उतार देता है। पानी सप्लाई का भी हाल बुरा है। कई जगह पाइप में लीकेज है। खाली जगह पर झाड़ियां उगी हैं। बरसात के दिनों में यहां पर अक्सर सांप निकलते रहते हैं। 

सड़क टूटने से हो रहे हादसे 
सेक्टर का सी रोड पूरी तरह से टूट चुका है। चारों तरफ पत्थर फैले हुए हैं। सड़क बदहाल होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। सेक्टर बसने के बाद सड़कों की रीकारपेटिंग नहीं हुई। 13 साल बीत चुके हैं।  
विज्ञापन



चार जगह पानी की पाइप में लीकेज 
पानी के पाइप पुराने हो चुके हैं। प्रेशर ज्यादा होने के कारण पाइप में तीन-चार जगह लीकेज हैं। इस वजह से लोगों के घरों में साफ पानी की आपूर्ति के बजाय मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। 


सेक्टर मेेंं  पौधों की ग्रोथ नहीं
सेक्टर-20 में पौधों का ग्रोथ नहीं होता। क्योंकि यहां ट्री गार्ड नहीं लगे हैं। इस कारण सड़क किनारे पौधे लगाए जाने के बाद लावारिस पशु उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं और पौधों का ग्रोथ रूक जाता है। 

बिजली की भी समस्या 
सेक्टर वासियों ने बताया कि यहां पर लो वोल्टेज की समस्या है। कई बार हाई वोल्टेज आने से इलेक्ट्रिकल सामान जल जाते हैं।  

पुलिस गश्त भी जीरो 
लोगों का कहना है कि सेक्टर-28 की तरफ पुलिस गश्त भी जीरो है। यहां रात में पीसीआर नहीं दिखती है। 

क्या कहते हैं लोग 

12 साल से सी रोड की सड़कें बदहाल हैं। अगर कोई कंस्ट्रक्शन कराना होता है तो ट्रक चालक रोड खराब होने के कारण सामान बाहर ही उतार कर चले जाते हैं। 
- राजकुमार, निवासी सेक्टर-28 पंचकूला। 

झाड़ियों की सफाई नहीं होती। इसकी वजह से बरसात के दिनों में सांप निकलते हैं। हुडा सेक्टर में सफाई भी नहीं कराता। 
-आरके सागर, निवासी सेक्टर-28 पंचकूला। 

पानी का पाइप पुराना होने की वजह से कई बार प्रेशर बढ़ जाता है और पाइपों में लीकेज हो जाता है। इस समय चार जगह लीकेज है। इस कारण लोगों के घरों में मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। 
-चमन लाल, निवासी सेक्टर-28 पंचकूला।  

बागवानी विभाग का सेक्टर की तरफ ध्यान नहीं है। यहां पर पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदे जाते हैं, लेकिन पौधे नहीं लगाए जाते। जहां पौधे लगे हैं, वहां पर ट्री गार्ड नहीं लगने की वजह से पशु पौधों को नष्ट कर देते हैं। इस कारण पौधों का ग्रोथ रुक जाता है। 
विज्ञापन

-गुरजीत सिंह, निवासी सेक्टर-28 पंचकूला। 

सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल जीरो है। यहां पर पुलिस की गश्त नहीं होती है। सड़कें भी बदहाल हैं। 
- पवन गर्ग, सेक्टर-28 पंचकूला।

सेक्टर-28 में 100 से ज्यादा घर हैं, लेकिन सेक्टर के अंदर मार्केट नहीं है। लोगों को समान खरीदने के लिए दूसरे सेक्टरों में जाना पड़ता है। 
- रूप चंद, निवासी सेक्टर-28 पंचकूला।  

आशियाना पांच सौ मीटर की दूरी होने पर यहां के संदिग्ध लोगों से अक्सर खतरा बना रहता है। शाम होते ही घर से बाहर निकलने में डर लगता है। 
- यशबीर, निवासी सेक्टर-28 पंचकूला। 

सेक्टर में सड़कें बदहाल हैं। यहां पर मार्केट भी नहीं है। इस कारण लोग परेशान हैं। 
-राजीव शर्मा, निवासी सेक्टर-28 पंचकूला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें