फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला के एसीपी का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट, कामयाबी पर इलाके में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एसीपी सतीश कुमार के बेटे निशांत ने पंचकूला जिले का नाम रोशन कर दिया है। निशांत गहलावत अब लेफ्टिनेंट निशांत गहलावत बन गए हैं। बेटे की इस कामयाबी पर पिता सतीश कुमार और मां सुमन बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

एसीपी सतीश कुमार ने बताया कि बचपन से उनके बेटे निशांत गहलावत की इच्छा सेना में जाने की थी। इसी वजह से लगातार वह तैयारी करता रहा। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुमन अध्यापिका हैं और घर का सारा माहौल पढ़ाई लिखाई का है। उन्होंने कहा कि बेटे निशांत ने पहले कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई की और उसके बाद पंचकूला में जब उन्होंने ज्वाइन किया तो यहां भवन विद्यालय में पढ़ाई की। एसीपी सतीश कुमार ने कहा कि निशांत से उनकी फोन पर बात हुई और उन्होंने उसको बधाई दी है। एसीपी सतीश कुमार ने कहा कि निशांत ने एसएसबी की परीक्षा दी थी। उसके माध्यम से उसका सेलेक्शन एनडीए में हुआ था। एनडीए में चयन के बाद पहले उसको एक साल की ट्रेनिंग दी गई और उसके बाद महू में तीन साल की ट्रेनिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें