फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : नाइट डोमिनेशन में 39 के चालान काटे, पुलिस ने नाकों पर रात 10 से सुबह चार बजे तक 1367 वाहनों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान 39 लोगों के चालान काटे हैं। इसमें 19 हैवी व्हीकल और 20 लोगों के मास्क नहीं पहनने पर चालान काटे गए। पुलिस ने 1367 वाहनों की जांच भी की है। एक आरोपी को जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पंचकूला में शुक्रवार रात को 40 जगह नाके लगाए। इस दौरान पुलिस आयुक्त, उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी गश्त करते रहे। पंचकूला पुलिस की तरफ से रात 10 से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त की। पुलिस ने होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबों और अन्य ठहरने वाले स्थानों, बैंक एटीएम को भी चेक किया। इस दौरान नाकों से गुजरने वाले वाहनों और लोगों की गहनता से चेकिंग की गई। डोमिनेशन के दौरान 1367 वाहनों को चेक किया गया, जिनमें से 390 टू-व्हीलर, 617 फोर-व्हीलर, 155 लाइट व्हीकल, 255 हैवी व्हीकल की जांच की गई। इसमें 19 वाहनों का मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत चालान किया गया। एक आरोपी को 2130 रुपये जुआ राशि सहित गिरफ्तार किया गया। ड्रंकन ड्राइविंग का नाका लगाकर दो लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें