फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला रन क्लब ने 10 किलोमीटर फ्रीडम रन के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचकूला रन क्लब की ओर से 10 किलोमीटर फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। इसमें ट्राइसिटी के अलग-अलग हिस्सों से 100 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। तिरंगा हाथ में लेकर दौड़े प्रतिभागियों ने देशभक्ति और फिटनेस का संदेश दिया।
विज्ञापन


दौड़ सेक्टर-5 स्थित नाइट फूड स्ट्रीट से शुरू हुई और पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए वापस उसी स्थान पर संपन्न हुई। पूरे रास्ते धावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के साथ दौड़ते प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता दिवस के माहौल को और खास बना दिया।

रन का नेतृत्व क्लब के वरिष्ठ सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक राजीव बत्रा व नवल सूद ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम और दौड़ को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


क्लब सदस्यों ने कहा कि फिटनेस केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। फ्रीडम रन का उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना था।

प्रतिभागियों ने ‘फिट इंडिया, स्ट्रांग इंडिया’ का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस को फिटनेस, एकजुटता और राष्ट्रप्रेम के साथ मनाया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ देश के प्रति जिम्मेदारी और एकता की भावना भी मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें