फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीआई और सरकारी कर्मचारियों ने किया योग

Tue, 24 May 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को योग कार्यक्रम को सफलता पूर्वक मनाने के लिए पंचकूला में तैयारियां जोर शोर पर चल रही हैं। इसी के अंतर्गत सोमवार को सेक्टर-3 स्थित खेल परिसर क्रिकेट ग्राउंड के प्रांगण में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के डीपीआई के साथ पीटीआई समेत पतंजलि योग पीठ की जिला इकाई के पदाधिकारियों को मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


तीन दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन पतंजलि योग समिति के कर्नल (सेवानिवृत) सुरेंद्र आनंद ने योग शिक्षक सुमन और जोगिंदर के सहयोग से मास्टर ट्रेनरों को योगासन का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आयुष विभाग, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सामान्य योग अभ्यास करवाया। 

उन्होंने आयुष विभाग की  हिदायतों अनुसार सामान्य योग अभ्यास क्रम, शिथिलीकरण अभ्यास हेतु आसन, खड़े  होकर किए जाने वाले आसन, बैठकर किए जाने वाले आसन, पेट के बल लेटकर किए  जाने वाले आसन, पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसन, प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर उन्होंने मास्टर ट्रेनरों को योग करने व मन को शांत रखने का संकल्प दिलाया।      
विज्ञापन


इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी डीएन राणा, जिला आयुर्वेद  अधिकारी डा. प्रतिभा, योग समिति की ओर से प्रेम आहुजा सहित सरकारी व गैर  सरकारी स्कूलों के डीपीआई और पीटीआई उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें