फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र मेला: मनसा देवी मंदिर में इस बार हाइटेक सुरक्षा, गाइड मैप लगेंगे

Sat, 20 Aug 2016 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड में नवरात्र मेला के दौरान इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। मेले का आयोजन एक से 10 अक्तूबर तक किया जाएगा। इस मेले में प्रबंधों की समीक्षा के लिए उपायुक्त गरिमा मित्तल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


उपायुक्त ने मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष सहगल ने कहा कि मेले के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था होगी।

इसमें डीएसपी स्तर के अधिकारी को 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। उनको सहयोग देने के लिए सह निरीक्षक, 10 उप निरीक्षक, 15 सहायक निरीक्षक और 600 कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही गृह आरक्षी विभाग के वालंटियर की आवश्यकता अनुसार तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन


माता मनसा देवी के अलावा काली माता मंदिर कालका में भी कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल  तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। यह समय समय पर मेले के दौरान होने वाली गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

इसके साथ ही उपायुक्त ने बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगमों, पेयजल आपूर्ति के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, चिकित्सा सुविधाओं  के लिए चिकित्सा अधिकारी, परिवहन व्यवस्था के लिए महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

तीन स्थानों पर होगा गाइड मैप
नवरात्र मेले के दौरान तीन स्थानों पर गाइड मैप प्रदर्शित किए जाएंगे। पूजा स्थल बोर्ड परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए 100 सफाई कर्मियों को माता मनसा देवी तथा 10 को काली माता मंदिर कालका में तैनात किया जाएगा। इस बैठक में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवरात्र मेला उत्तरी भारत का एक प्रसिद्ध मेला है और यहां भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें