विधायक आशा कुमारी ने 47,10,309 रुपये का लोन लिया है।
अब आप अपनी फरियाद अपने विधायक और सांसद को सीधे सुना सकेंगे। उनके मिलने के लिए न तो आपको समय लेने की आवश्यकता होगी न ही इंतजार करना पड़ेगा। अब आपको विधायक और सांसद एक निश्चित दिन भाजपा कार्यालय सेक्टर-2 में मिलेंगे।
भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा के विधायक और सांसद लोगों से मिलने के लिए सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय में हर सप्ताह उपलब्ध रहेंगे। अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया हर सोमवार को कार्यालय में मौजूद होंगे। जबकि कालका की विधायक लतिका शर्मा हर बुधवार को कार्यालय में होंगी और पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता प्रत्येक शुक्रवार सुबह 10:30 से दोपहर एक बजे तक लोगों से मुलाकात करेंगे।
भाजपा द्वारा यह फैसला सीधे आम जनता से जुड़ने के साथ हर लोगों की समस्याओं का जल्द निवारण करने के लिए किया गया है। अब तक स्थिति थी कि लोगों को विधायक और सांसद से मुलाकात करने के लिए समय लेना होता था। विधायक और सांसद को इस बारे में सहमति ले ली गई है। सभी प्रतिनिधि नियमित रूप से कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी विकास पाल ने बताया कि एक मंच पर ही लोगों की समस्याओं का हल निकालने और उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने के लिए यह कदम एक कारगरर कदम होगा।