फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों व दुकानदारों को विधायक ने वितरण किए चेक

Thu, 31 Mar 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
विज्ञापन
विधायक ज्ञानचंद गुप्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने बुधवार को सीएम के ऐच्छिक कोष से 16 लोगों को करीब 30 लाख रुपये की राशि के चेक वितरित किए। जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कुछ खिलाड़ियों के अलावा गत वर्ष रेहड़ी, फड़ी व दुकानों में लगी आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उपरोक्त राशि का वितरण किया।
विज्ञापन


इनमें महेश कुमार सेक्टर-12 को 40 हजार, गुरमीत सिंह सेक्टर-4 को 3500, राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 को 11 हजार, राजीव कॉलोनी के जवाहर लाल को 40 हजार, महमूद को 10 हजार,  सेक्टर-19 की निर्मल घई को एक लाख, सेक्टर-15 के अजमेर सिंह को 10 हजार की राशि के चैक सहायता स्वरूप प्रदान किए।   
 
प्रकार सेक्टर-10 के रामनारायण अरोड़ा को 30 हजार रुपये व गांव टिब्बी की निशा को 25 हजार रुपये का चैक अनुपस्थिति के कारण बाद में दिए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री ऐच्छिक कोष से खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए विधायक ने ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन को एक लाख रुपये, स्पोर्ट्स प्रमोशन  सोसायटी पंचकूला को दो लाख 50 हजार रुपये, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन को 4 लाख  90 हजार रुपये
विज्ञापन


महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब बरवाला को 4 लाख 41 हजार  रुपये, विश्वा शिक्षा निकेतन हाई स्कूल विराट नगर पिंजौर को भवन के लिए एक लाख रुपये, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटौली को पांच लाख 65 हजार रुपये, सार्थक पब्लिक स्कूल सेक्टर-12ए को दो लाख रुपये की राशि के चैक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, खेलों के प्रति रझान पैदा करने तथा नशे जैसी प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिए खेलों को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश की नई खेल नीति से युवाओं में खेलों के प्रति रुझान बढ़ा है। इससे युवा जहां खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे वहीं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इसके अलावा नशों से भी दूर रहेंगे। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एमएल गर्ग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें