फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला के मोरनी में दो साल से बंद पड़ा है प्राथमिक स्कूल

Tue, 15 Mar 2016 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
विज्ञापन
दो साल से बंद पड़ा है प्राथमिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोरनी ब्लाक के खेड़ा बागड़ा में बना प्राथमिक स्कूल पिछले दो साल से बंद पड़ा है। स्कूल में बच्चों की कमी के कारण दो साल पहले विभाग ने स्कूल को बंद कर शिक्षकों को अन्य स्कूलों में भेज दिया था।
विज्ञापन


इसके चलते यहां के बच्चों को दूर के स्कूलों में जाना पड़ रहा है। इससे अभिभावकों को परेशानी हो रही है। खेडा बागड़ा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कुं भवाला, डंगराना, सिल्ली, भूंड, दपाणा आदि गांवों के पहली से पांचवीं कक्षा तक में पढ़ने के लिए जाते थे।

उन बच्चों की समस्या को देखते हुए लाखों की जमीन शिक्षा विभाग को निशुल्क दान दी थी। जिस पर शिक्षा विभाग ने स्कू ल भवन बनाने का काम किया था। लेकिन अब स्कूल बंद होने से बच्चों को फिर परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने जिला शिक्षा विभाग से मांग की है कि यहां पर बंद पडे स्कूल को फिर से शुरू किया जाए। ताकि लाखों की लागत से बने इस भवन का सही इस्तेमाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें