फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंगो मेले को सूरज कुंड क्राफ्ट मेले के तर्ज पर पहचान दिलाने की कवायद

Fri, 01 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fhvdfh - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में वीरवार को पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में 2 व 3 जुलाई को होने वाले 25वें मैंगो मेले को लेकर हरियाणा पर्यटन निगम और बागवानी विभाग की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। निगम के निदेशक समीर पाल सरो ने बताया कि इस वर्ष मैंगो मेले को सूरजकुंड क्राफ्ट मेले की तर्ज पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन


सरो ने बताया कि मैंगो मेला हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले तीन बड़े कार्यक्रम में शामिल है। इस मेले में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति जैसी योजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, राजस्थान व अन्य राज्यों के कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों तथा कृषि विशेषज्ञों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है, ताकि आम उत्पादक किसान उनसे अपने अनुभव सांझे कर सकें।   

स्टूडेंट्स के लिए होंगी रोचक प्रतियोगिताएं
सरो ने बताया कि समय के साथ-साथ यह मेला इस क्षेत्र का एक प्रमुख सांस्कृतिक समारोह बन गया है। क्योंकि यहां स्टूूडेंट्स के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। मेले में रंगागरंग संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। दो जुलाई को सुबह दस बजे से विद्यार्थियों के लिए एकल नृत्य, फेस पेंटिंग, रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं और सभी के लिए आम खाने की प्रतियोगिता आयोजित होगी। साथ ही तीन जुलाई को सुबह 10 बजे से विद्यार्थियों के लिए समूह नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके बाद 3 से 5 वर्ष  के आयु समूह के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


सतिंदर सरताज देंगे प्रस्तुति
दो जुलाई को महान सिक्ख जनरल बाबा बंदा सिंह बहादुर की शहादत के 300 वर्षों की याद में साढ़े छह बजे से साउंड, लाइट शो का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा तीन जुलाई को पंजाबी लोक गायक सतिंदर सरताज शाम साढ़े छह बजे से अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई को उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र और पटियाला द्वारा प्रायोजित डे प्रस्तुति मेले की रौनक को बढ़ाएंगे। कलाकारों द्वारा भंगड़ा एवं गिद्दा व लोक गायक सुभाष, अंजुमन गोयल द्वारा जीवंत प्रस्तुति दी जाएगी। 

मेले में लगेगा शिल्प बाजार
मेले में शिल्प बाजार भी लगाया जाएगा। इस शिल्प बाजार में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर व राजस्थान से आए  शिल्पकारों एवं बुनकरों द्वारा तैयार की गई हस्तलिपि वस्तुओं का प्रदर्शन व बिक्री की जाएगी। 

आम की 3000 प्रविष्टियां प्राप्त होने की संभावना
इस वर्ष आम मेले में आम उत्पादकों से आमों की विभिन्न किस्मों की 3000 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त होने की संभावना है। बागवानी विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सैनी ने बताया कि हरियाणा के यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र जिलों में आम की पैदावार अधिक होती है। उन्होंने बताया कि लाडवा, कुरुक्षेत्र में  इजराइल के सहयोग से स्थापित किए जा रहे फलों के सब-ट्रोपिकल केंद्र का एक विस्तार केंद्र पिंजौर में भी खोला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें