फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में हो रही है रोजाना दो करोड़ लीटर पानी की बर्बादी

Fri, 01 Jul 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जल संरक्षण की बातें तो जगह-जगह की जा रही हैं, लेकिन शहर में पानी की बर्बादी हुडा बेतरतीब तरीके से कर रहा है। पंचकूला सेक्टर-20 में बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में हुडा की ओर से पार्कों में टर्शरी वाटर की सप्लाई के लिए 25 एमलडी पानी तैयार किया जाता है, लेकिन अभी शहर के मात्र एक पार्क में टर्शरी वाटर की सप्लाई दी जा रही है। करीब 20 एमएलडी (दो करोड़ लीटर) पानी घग्गर में बहा दिया जाता है। इस समय पार्कों की सिंचाई के लिए ताजे पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। हुडा को 20 मार्च तक शहर के सभी पार्कों में टर्शरी वाटर की सप्लाई देनी थी, लेकिन अब तक पार्कों में कनेक्शन का ही काम चल रहा है। हुडा के एसडीओ के मुताबिक जुलाई तक का समय और लगेगा।   
विज्ञापन

 
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और पाइप लाइन पर खर्च    
सीवरेज ट्रीटमेंट के कंस्ट्रक्शन में 16 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इसके अलावा शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में पानी की सप्लाई के लिए डाले गए पाइप लाइन पर करीब 33 करोड़ रुपये का खर्च आया है।    
 
हुडा अभी पानी की टेस्टिंग में जुटा   
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अब तक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पानी की टेस्टिंग भी नहीं की। क्योंकि अभी पार्कों में कनेक्शन लगाने का काम चल रहा है। सिर्फ पंचकूला सेक्टर-3 के गोल्फ क्लब में ट्रायल बेस पर पानी की सप्लाई दी जा रही है। हुडा को सेक्टरों में बने बड़े-और छोटे मिलाकर करीब 200 से ज्यादा पार्कों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सिंचाई के लिए पानी की सप्लाई देनी है। 
विज्ञापन

 
इन पार्कों में चल रहा है कनेक्शन का काम  
औद्योगिक क्षेत्र फेस वन और फेस टू   
पंचकूला सेक्टर-5 का टाउन पार्क  
पंचकूला सेक्टर-5 निर्झर वाटिका
पंचकूला सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 
 
इस साल भी नहीं मिल पाएगा लो प्रेशर पानी की समस्या निजात  
शहर के सैकड़ों बाशिंदों को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के शुरुआत होने से गर्मी के दिनों में लो प्रेशर पानी की समस्या से कुछ राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन हुडा की धीमी रफ्तार की वजह से लोगों को इस गर्मी में भी लो प्रेशर पानी की समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। क्योंकि अभी शहर के पार्कों में सिंचाई के लिए लाखों लीटर पानी का इस्तेमाल किया जाता है। अगर इन साफ पानी की जगह सिंचाई के लिए वाटर ट्रीटमेंट पानी इस्तेमाल किया जाता तो कुछ हद तक पानी का फ्लो बरकरार रहता और लोगों को लो प्रेशर पानी की समस्या से निजात मिल जाती। 
विज्ञापन

 
हुडा डिविजन टू के एसडीओ रामफल नैन से सवाल-जवाब 
सवाल- क्या पंचकूला के सभी पार्कों में टर्शरी वाटर की सप्लाई दी जा रही है   
जवाब-नहीं, सिर्फ गोल्फ क्लब में सिंचाई के लिए टर्शरी वाटर की सप्लाई दी जा रही है  
सवाल-अब तक सभी पार्कों में टर्शरी वाटर की सप्लाई क्यों नहीं दी गई  
जवाब-अभी पार्कों में कनेक्शन का काम चल रहा है।  
सवाल- कब तक पूरा होगा काम  
जवाब- जुलाई अंत तक 
सवाल-प्लांट से कितना पानी तैयार किया जाता है  
जवाब- 25 एमएलडी।  
सवाल-इस पानी का कहां उपयोग किया जा रहा है  
जवाब-अभी इसे घग्गर में बहा दिया जाता है
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें