फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में पहले चार घंटे, अब डेढ घंटे आता है पानी

Sat, 14 May 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
एक ओर गर्मी की मार और दूसरी ओर लो प्रेशर के कारण पानी का संकट। पंचकूला सेक्टर-25 के निवासी लो प्रेशर पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने न तो यहां पर्याप्त फीडर लगाए न गर्मी शुरू होने के पहले सेक्टर का सर्वे किया।
विज्ञापन


जिस कारण मई में लोग पानी के लिए परेशान हो चुके हैं। निवासियों का कहना है कि पहली और दूसरी मंजिलों पर पानी का प्रेशर एकदम नहीं है। इतना ही नहीं अबकी बार तो ग्राउंड  फ्लोर पर भी पानी नहीं आ रहा।

कुछ समय पहले इस सेक्टर में हुडा द्वारा सुबह चार घंटे और शाम को चार घंटे पानी की सप्लाई होती थी वहीं अब सिर्फ डेढ़ घंटे पानी आता है। इतना ही नहीं, रेजीडेंट्स का कहना है कि पानी सप्लाई का निर्धारित समय नहीं है, जिसकी वजह से वह पानी भर नहीं पाते हैं। कभी सुबह दो और कभी शाम को डेढ़ घंटे। 
विज्ञापन

 
हुडा के पास नहीं है वैकल्पिक व्यवस्था 
अगर बिजली चली जाए तो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास लोगों के घरों में पानी का सप्लाई देने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों  का कहना है कि अगर हुडा के पास जेनरेटर होता, बिजली नहीं होने पर भी पानी  की समस्या से निजात मिल जाती। इसके अलावा मोटर भी एक्ट्रा नहीं है। अगर ट्यूबवेल का मोटर खराब हो गई, तो ट्यूबवेल बंद करना पड़ता है। 

कई जगह पानी के पाइप में लीकेज 
हुडा  द्वारा डाले गए पानी के पाइप पुराने हो चुके हैं। जिसकी वजह से कई जगह  लीकेज भी है। पाइप में लीकेज होने के कारण रोजाना पानी की बर्बादी भी होती  है। 

क्या कहते हैं सेक्टर के लोग
हर साल गर्मी के दिनों में लो प्रेशर पानी की समस्या होती है। कई जगह पानी के  पाइप में लीकेज भी है। हुडा के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। अगर बिजली चली जाए तो सेक्टर का पानी बंद हो जाता है। 
- एसआर हुड्डा, निवासी सेक्टर-25।  

11 केबी के फीडर पानी सप्लाई के लिए अलग से लगाए जाए। क्योंकि गर्मी के दिनों में बिजली ब्रेक डाउन की समस्या है। जिसकी वजह से लोगों को लो प्रेशर पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा 23 नंबर ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर बदला जाए। 
- एसएस गिल, निवासी सेक्टर-25 पंचकूला। 
 
पहले रोजाना सुबह शाम दो समय आठ घंटे पानी की सप्लाई हुडा की ओर से दी जाती थी। अब कोई समय निर्धारित नहीं है। कभी डेढ़ घंट तो कभी दो घंटे। बिजली ब्रेक डाउन होने की वजह से हर साल गर्मी में लो प्रेशर पानी की समस्या शुरू हो जाती है।  
विज्ञापन

- प्रताप सिंह मलिक, निवासी सेक्टर-25 पंचकूला। 

एक ट्यूबवेल खराब है। जिसकी वजह से सेक्टर में लो प्रेशर पानी की समस्या है।  उसे सही करवाया जा रहा है। एक ट्रास्फार्मर भी
लगना है। एक सप्ताह के अंदर  सब कुछ ट्यूबवेल ठीक हो जाएगा। 
एसएस ढिल्लो, एसडीओ हुडा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें