फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखाने की तैयारी में जुटीं पंचकूला की तलवारबाज खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अभ्यास मैचों के जरिये परख रहीं अपनी प्रतिभा, कोच कोमल चौधरी दे रहीं खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में महिला तलवारबाज खिलाड़ियों का अभ्यास लगातार जारी है। स्टेडियम में इन दिनों अभ्यास मैचों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लड़कियां एक-दूसरे के सामने तलवारबाजी के दांव-पेच आजमाकर अपनी खेल क्षमता को परख रही हैं। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना है।

अभ्यास के दौरान खिलाड़ी पूरी एकाग्रता के साथ प्रतिद्वंद्वी के हर वार का जवाब देने और सही समय पर अंक हासिल करने की तकनीक सीख रही हैं। तलवारबाजी में फुर्ती, संतुलन, सही समय पर हमला और प्रतिद्वंद्वी की चाल को समझना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अभ्यास मैचों के माध्यम से खिलाड़ियों को वास्तविक मुकाबले जैसा माहौल दिया जा रहा है, ताकि प्रतियोगिता के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


कोच कोमल चौधरी खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखा रही हैं। वह अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों की गलतियों को सुधारने के साथ उनकी आक्रमण और बचाव की तकनीक पर विशेष ध्यान दे रही हैं। खिलाड़ियों को बताया जा रहा है कि मुकाबले में केवल ताकत ही नहीं, बल्कि तेजी से निर्णय लेने और रणनीति के अनुसार खेलने की क्षमता भी अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन


अभ्यास में जुटी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पसीना बहा रही हैं। उनका प्रयास है कि नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास मैचों के अनुभव के दम पर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पंचकूला का नाम रोशन किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें