फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौंकने और काटने को दौड़ने से नाराज सफाईकर्मी ने साथियों संग कुत्ते को घेरकर मार डाला

Sun, 09 Feb 2020 12:23 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी पर भौंकना और काटने के लिए दौड़ना एक कुत्ते को महंगा पड़ गया। कुत्ते की इस हरकत से तंग आकर सफाई कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर प्लान बनाया और घेराबंदी कर कुत्ते को बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं आरोप है कि उसने कुत्ते का पैर तोड़ दिया।

 

जब पास के ही एक व्यक्ति को मामले की सूचना मिली तो वह गंभीर घायल कुत्ते को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज के दौरान कुत्ते की मौत हो गई। इसके बाद उस व्यक्ति ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेकर सफाई कर्मी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं केस की मजबूती के लिए पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

सेक्टर-19 मकान नंबर-343 निवासी भरत वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक सफाई कर्मी उनकी गली में रोजाना आता था। वह नहीं जानते हैं कि सफाई कर्मचारी ठेके पर है या फिर नगर निगम का मुलाजिम है। वह बीते दिन अपने कुछ साथियों के साथ गली में आया और कुत्ते को घेरकर उसे पीटना शुरू कर दिया।
 

आरोप है कि सफाई कर्मचारी ने कुत्ते को इतनी बेरहमी से मारा कि उसका पैर टूट गया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला तो वह घायल कुत्ते को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां पर इलाज के दौरान कुत्ते ने दम तोड़ दिया। भरत वर्मा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भरत वर्मा की शिकायत पर कार्रवाई कर आईपीसी की धारा-429, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी सफाई कर्मचारी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें