वायरल वीडियो में हवाई फायर करते अजैब सिंह रटोल।
हलका दिड़बा के कांग्रेस प्रभारी पर अपनी पोती के विवाह में हवाई फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हलका दिड़बा के प्रभारी अजैब सिंह रटोल हवाई फायर करते नजर आ रहे हैं। हलका प्रभारी का कहना है कि उन्होंने खुशी में फायर किए हैं। शादी विवाह व अन्य खुशी के समागमों में हवाई फायरिंग करते समय कई बार हादसे हो चुके हैं और प्रशासन ने इस पर सख्ती से पाबंदी भी लगाई है। हलका प्रभारी अजैब सिंह रटोल ने कहा कि उनकी पोती का विवाह था। बस इसी खुशी में उन्होंने फायर किए हैं, किसी को डराने के लिए नहीं।