फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों की निंदा करने वालों का नहीं होता कल्याण: साक्षी

Thu, 31 Mar 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
विज्ञापन
प्रभातफेरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इस्कॉन संत साक्षी गोपाल दास ने कहा कि जो भक्तों की निंदा करता है उसका कभी कल्याण नहीं हो सकता। भक्तिरस पर व्याख्यान देते हुए कहा कि प्रभु की भक्ति ही मनुष्य के जीवन को सार्थक बना सकती है।
विज्ञापन


वे बुधवार को सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में चल रहे श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को व्यासपीठ से प्रवचन कर रहे थे। इस दौरान अग्रवाल भवन में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण करने के साथ-साथ हरे कृष्ण, हरे कृष्ण हरे राम हरे राम महामंत्र के साथ भक्तिरस में चूर होकर नृत्य किया और दोनों हाथ उठाकर प्रभु के दरबार में हाजिरी लगाई।

वहीं कार्यक्रम के आयोजक हरे कृष्णा प्रचार समिति के प्रवक्ता केके भसीन ने बताया कि एक अप्रैल को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं, जबकि 31 मार्च की प्रभातफेरी  सेक्टर15 से सुबह छह शुरू बजे होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें