मांगों को लेकर वन विभाग कर्मचारियों ने धरना दिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वन विभाग मजदूर यूनियन जिला पंचकूला के आह्वान पर वन मजदूरों ने वन मंडल पिंजौर कार्यालय के सामने प्रधान तेग सिंह की अगुवाई में मांगों को लेकर धरना दिया। प्रधान तेग सिंह ने बताया कि उन्होंने लंबित वेतन, विभाग में श्रम कानून लागू करने, काम के लिए औजार, न्यूनतम मजदूरी का एरियर देने आदि मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है।
पहले भी वन मंडल अधिकारी ने मांगों को जायज ठहराते हुए आश्वासन दिया था, लेकिन परंतु आज तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान ज्ञान चंद घई व सीटू जिला सचिव जगतराम ने मजदूरों की मांगों का समर्थन किया। इस अवसर पर जिला सचिव रघवीर सिंह, राज्य प्रधान करतार ग्रेवाल, नारायण दत्त, गीता राम, पवन कुमार, मीना देवी, संतोष, नरेश, गुरमेल, मान सिंह, नसीब,रामेश्वर मौजूद थे।