फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीसी ने मांगी स्कूल और भवनों की रिपोर्ट

Wed, 20 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
7 स्कूल बसों और 5 ऑटो के किए चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपायुक्त ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला अधिकारी बोर्ड की मासिक बैठक के दौरान सभी को निर्देश दिए कि विभागीय लक्ष्यों के अनुसार विकास कार्य करवाए जाएं और लक्ष्य को तय समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें। इसके साथ ही डीसी ने पंचकूला में स्कूल भवन की स्थिति के बारे में रिपोर्ट देने को भी कहा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, एसडीएम कालका आशुतोष राजन,  संपदा अधिकारी हुडा मनीश लौहान, एसीपी दलीप सिंह, जिला राजस्व अधिकारी धीरज  चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एमएल गर्ग सहित सभी विभागों के  अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन

नगराधीश ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मिड-डे-मील की लगातार चेकिंग करते रहें और  बच्चों के खाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इसके अलावा ऐसे स्कूल भवनों की रिपोर्ट तैयार करें, जिसकी भवन कंडम स्थिति में हैं। इस कार्य मेें अधिकारियों ने गंभीरता से रिपोर्ट तैयार करनी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में लड़कों व लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय हों तथा उनकी सफाई भी  हो।  

 
मोरनी में टैंकरों से दूर हो रही पानी की समस्या
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 220 ट्यूबवेल और शहरी क्षेत्र में 25 ट्यूबवेल हैं, जिनसे प्रतिदिन लोगों को पानी सप्लाई किया जाता है। मोरनी क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या का समाधान टैंकरों के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि वह पानी के सैंपल अलग-अलग क्षेत्र में चेक करते रहें और लोगों को साफ स्वच्छ पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें।  
विज्ञापन


जिले की सभी नर्सरी को चेक करें
वन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उन द्वारा जिला में कितनी नर्सरियां है और उनको चैक करने के लिए एसडीएम पंचकूला को निर्देश दिए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम मेें जिला में 1746 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 18 लाख पौधे लगाए जाएंगे। बांधों की निर्माण और हर्बल हब का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि वे जिला में अवैध खनन न होने दें। अगर अवैध खनन संबंधी शिकायत मिलती है तो दोषी व्यक्ति पर कार्यवाही की जाए।

मीटिंग में नहीं होंगे तो कार्रवाई
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला अधिकारी बोर्ड की बैठक में खुद उपस्थित होना सुनिश्चित करें। ऐसे में कोई भी अधिकारी यहां अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

चेन स्नैचिंग में आई है कमी
पंचकूला पुलिस के उपायुक्त अनिल धवन ने बताया कि पंचकूला में चेन स्नैचिंग के मामलों में कमी आई है। गत वर्ष चैन स्नैचिंग के 34 मामले दर्ज किए गए और इस वर्ष 10 केस हुए हैं। जिनमें पुलिस द्वारा 6 केस ट्रेस कर लिए गए हैं और शेष 4 केस बचे हैं, जो पुलिस की निगाहों में है। इस प्रकार चोरी, लूट वेेेेेे डकैती के मामलों में भी कमी आई है। 

रेहड़ी फड़ी हटाएं, सफाई पर दें ध्यान
डीसी ने नगर-निगम एवं हुडा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मार्केट व अन्य जगहों पर किए गए नाजायज कब्जों को हटवाए जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का समाना न करने पड़े। उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव को निर्देश दिए कि वह विभिन्न सेक्टरों  में लगने वाली मंडियों में सफाई की ओर विशेष ध्यान दें। मंडी के बाद तुरंत साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करें जिससे उस स्थान पर आवारा पशु न घूमें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें