फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक महोत्सव में दिखे संस्कृति के रंग

Sat, 16 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हेमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश की पारंपरिक पोशाक में सजे पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया के कर्मचारियों और उनके परिवारों का सम्मेलन शुक्रवार शाम पंचकूला सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में देखने को मिला। मौका था अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक महोत्सव एवं हस्तकला प्रदर्शनी का।
विज्ञापन


इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम से कलाकारों ने ऐसा रंग जमाया कि लोग अपनी कुर्सियों से हिल नहीं पाए। पावर ग्रिड की ओर से हर साल ऐसे आयोजन विभिन्न स्थानों पर किए जाते हैं। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित आसपास के राज्यों के लोग हिस्सा लेने पहुंचे थे।
 
इस रंगारंग शाम का शुभारंभ पावर ग्रिड के चेयरमैन मैनेजिंग डायरेक्टर आईएस झा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इससे पूर्व पावर ग्रिड सृष्टि महिला समाज की प्रधान उषा झा ने हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। आइएस झा पावर ग्रिड की उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


उन्होंने 39 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ पारेषण परियोजनाओं 2015-16 में पूंजीकरण करके एक प्रतिष्ठित मील का पत्थर हासिल करने के लिए कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच एकजुटता की भावना पैदा करने के लिए पावर ग्रिड द्वारा इस तरह के आयोजन किए जाते हैं, ताकि सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम की शुरुआत आरबी डांस अकादमी के स्टूडेंट्स ने सरस्वती वंदना ‘हे शारदे मां’ से की। इसके बाद कथक नृत्यांगना हेमा ने ‘कुच्ची पुड़ी’ डांस की प्रस्तुति दी। दूसरी प्रस्तुति में उन्होंने यूजन यूजिक पर कथक के माध्यम से आडिटोरियम में बैठे दर्शकों का दिल जीत लिया।

हेमा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर जज की भूमिका में भी थी। हेमा अब तक 10 देशों में प्रस्तुति दे चुकी हैं। इसके बाद पूर्वी क्षेत्र एक के कलाकारों ने बंगाल, ओड़ीसा व झारखंड के लोकप्रिय नृत्य ‘छउ’ की प्रस्तुति दी। नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने भगवती दुर्गा द्वारा महिषासुर नामक दानव के संहार को दर्शाया। जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। शाम आठ बजे तक आडिटोरियम का पूरा माहौल संगीतमय हो गया। एक के बाद एक रीजन के कलाकारों ने प्रस्तुति दी और दर्शकों की तारीफ बटोरी।

मंथन ने सबका जीता दिल   
पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड केंद्रीय कार्यालय के मुलाजिमों ने महोत्सव के दौरान  मंथन के नाट्य रूपांतरण के माध्यम से दर्शाया की युद्ध सिर्फ सरहद पर ही नहीं हमारे समाज में भी है। जिस प्रकार समुद्र मंथन से विष के बाद अमृत निकला, उसी प्रकार आज समाज में मंथन की बहुत आवश्यकता है। सामाजिक सागर के मंथन से नारियों के प्रति कुरीतियों रूपी विष को निकालने के बाद ही वास्तव में सुख और प्रगति रूपी अमृत की प्राप्ति होगी।

90 आर्ट्स को शामिल किया 
पावर ग्रिड परिवार के सदस्यों के बेस्ट 90 आर्ट्स को प्रदर्शनी में डिस्प्ले किया गया था। इसमें हैंडीक्राफ्ट, क्राफ्ट व फाइन आर्ट जैसे कला को शामिल हैं। इस प्रदर्शनी में कलाकार मौजूद नहीं थे, लेकिन उनकी प्रतिभा की सबने उद्घाटन के दौरान जमकर तारीफ की। हर रीजन से तीन बेस्ट कलाकर के आर्ट को इस प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। 

कार्यक्रम में शामिल 
इस अवसर पर एनआरटीएस -।। के कार्यकारी निदेशक अनिल जैन, निदेशक (वित्त) आरटी अग्रवाल, निदेशक (पर्सनल) रवि पी सिंह, निदेशक (संचालन) के निदेशक आरपी ससमल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें